बस अड्डे की समस्या..जाम से निजात की मांग

सरधना कस्बे की नवीन मंडी में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:45 PM (IST)
बस अड्डे की समस्या..जाम से निजात की मांग
बस अड्डे की समस्या..जाम से निजात की मांग

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे की नवीन मंडी में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की समस्या सुन कर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।

सरधना-बिनौली रोड स्थित नवीन मंडी के गेस्ट हाउस में करीब सवा बारह बजे केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पहुंचे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगू प्रधान ने बताया कि कस्बे में बस अड्डा नहीं होने के चलते आए दिन जाम की समस्या रहती है, क्योंकि बसें देवी मंदिर के आसपास खड़ी रहती है। वहीं, भाजपा के नामित सभासद विरेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष राजीव जैन सहित अन्यों ने बताया कि कस्बे में कोई भी लड़कों के लिए डिग्री कालेज नहीं है। इसके अलावा अशोक की लाट का सुंदरीकरण करा भव्यता बढ़ाने की मांग की। साथ ही एक ऊंचा तिरंगा लगवाने की भी बात रखी। इस दौरान भाजपाइयों ने विकास कार्याें को लेकर प्रस्ताव सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से वार्ता कर कुछ कार्यों में हरी झंडी देने की बात कही। सरधना विधान सभा क्षेत्र की प्रभारी मीनाक्षी भराला, मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री संकेत सिंह, दीपक अरोरा, देहात मंडल अध्यक्ष मोंटी सोम, नगर मंत्री नीटू, विनोद कश्यप व भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी, महामंत्री रिषभ जैन, नगेंद्र राठी, अनिल बालियान व जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री का काफिला जाम में फंसा

नवीन मंडी पहुंचने से पहले केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का काफिला सरधना-बिनौली रोड पर कुछ मिनट के लिए जाम में फंस गया। इसके बाद आगे निकल गया। हालांकि, इस दौरान पुलिस की मुस्तैदी के चलते जाम खुल गया।

chat bot
आपका साथी