मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म में बस परिचालक भी गिरफ्तार, पीड़िता के बयान दर्ज Meerut News

मेरठ में शुक्रवार की रात को महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपित बस परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला के 161 सीआरपीसी में बयान दर्ज किए गए हैं। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 02:30 PM (IST)
मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म में बस परिचालक भी गिरफ्तार, पीड़िता के बयान दर्ज Meerut News
मेरठ में महिला से दुष्‍कर्म के दूसरे आरोपित परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में शुक्रवार की रात को महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपित बस परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला के 161 सीआरपीसी में बयान दर्ज किए गए हैं। भविष्य में रोडवेज की बसों में सफर सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की ओर से रोडवेज को एक पत्र भी जारी किया गया है। ताकि इस प्रकार की कोई घटना घटित ना हो। आरोपित परिचालक को मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

दुष्‍कर्म का लगाया आरोप

यूपी के मीरजापुर जिले के छिनौती की रहने वाली महिला की तीन साल पहले सरूरपुर थाने के एक गांव निवासी युवक से विवाह हुआ था। शुक्रवार की शाम को चार बजे महिला अपने ससुराल से मायके के लिए निकली थी। आटो में सवार होकर बेगमपुल पहुंची। वहां से ई-रिक्शा में बैठकर रोडवेज बस स्टैंड पर आ गई। महिला ने पूछताछ में बताया कि वहां से गाजियाबाद की बस में सवार हो गई। महिला ने चालक और परिचालक पर बस में शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

महिला पहले से ही परिचित

पुलिस ने बस के चालक सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया। सुनील चौधरी ने पूछताछ में बताया कि महिला पहले से उसकी परिचित है। वह और परिचालक बस में ही महिला को देवलोक कॉलोनी में अपने मकान में ले गए थे। जहां पर सुनील चौधरी और परिचालक अरविंद ने महिला को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मोदीनगर से परिचालक अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया है ब्रह्मपुरी थाने में लाकर अरविंद से पूछताछ की जा रही है। साथ महिला के 161 सीआरपीसी में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद सोमवार को कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी