चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, सात घायल

सरधना के बपारसी गांव में रविवार शाम चुनावी रंजिश के चलते आरोपितों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी डंड़ों से हमला कर दिया। इसमें महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:13 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:13 AM (IST)
चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, सात घायल
चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, सात घायल

मेरठ, जेएनएन। सरधना के बपारसी गांव में रविवार शाम चुनावी रंजिश के चलते आरोपितों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी डंड़ों से हमला कर दिया। इसमें महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। बीते शुक्रवार को हुए विवाद में पीड़ित परिवार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप है कि अगर पुलिस आरोपितों के खिलाफ पहली तहरीर पर कार्रवाई करती तो इतना बड़ा बवाल नहीं होता।

गांव बपारसी निवासी अजित पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि गांव निवासी आरोपित चुनावी रंजिश रखते है। रविवार शाम करीब छह बजे अचानक दर्जनों लोग महिला सहित घर का गेट तोड़कर घर के अंदर घुस आए और तोडफोड़ करते हुए लाठी-डंड़ों से हमला कर दिया, जिसमें वह स्वयं, रोहित, सुरेंद्र, पप्पु, धर्मवती, कमलेश और तेजवीर हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करने के आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची जब तक आरोपित फरार हो गए। हालांकि पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां परिवार के सभी लोगों की हालत में कोई सुधार नहीं था। बता दें कि बीते तीन दिन पहले आरोपितों ने पीड़ित के छोटे भाई मोहित को मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसकी थाने में तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते उनकी एफआइआर तक दर्ज नहीं की, जिसके चलते आरोपितों ने दोबारा परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने छह आरोपितों को नामदर्ज करते हुए तहरीर दी है। एसओ समर बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी