बुलंदशहर : भूख मिटाने के साथ इम्युनिटी बढ़ा रहा सेवाभाव, भोजन और आयुष काढ़ा बांट रहे स्वयंसेवक

कोरोना वायरस जब गांव में घुसा तो सरकार के साथ ही आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकता रणनीति तैयार कर लोगों की जान बचाने में जुट गए। कोरोना वायरस संक्रमण से जंग लडऩे को संघ ने कार्ययोजना तैयार कर स्वयं सेवकों की फौज मैदान में उतार रखी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:20 PM (IST)
बुलंदशहर : भूख मिटाने के साथ इम्युनिटी बढ़ा रहा सेवाभाव, भोजन और आयुष काढ़ा बांट रहे स्वयंसेवक
बुलंदशहर में आरएसएस भी लोगों की जान बचाने में जुटा है।

अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। राष्ट्र व जनसेवा के लिए पहचाना रखने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महामारी काल में लोगों की जान बचाने में जुटा है। मौत के खौफ से जहां लोग अपनों तक से बच रहे हैं वहीं, स्वयं सेवक घर-घर जाकर लोगों को राशन के पैकेट बांटने के साथ ही आयुष काढ़ा भी बांट रहे हैं। इतना ही नहीं घर-घर में परिवार के सदस्यों को कोरोना से बचाव के टिप्स भी दे रहे हैं।

रणनीति तैयार करके मदद में जुटे

जानलेवा कोरोना वायरस जब गांव में घुसा तो सरकार के साथ ही आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकता रणनीति तैयार कर लोगों की जान बचाने में जुट गए। कोरोना वायरस संक्रमण से जंग लडऩे को संघ ने विधिवत कार्ययोजना तैयार कर स्वयं सेवकों की फौज मैदान में उतार रखी है। 24 मार्च 2020 से संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक लोगों के घरों पर दस्तक देकर खाद्य सामग्री के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को निरंतर जागरूक कर रहे हैं। स्वयं सेवक राष्ट्रप्रेम की भावना और कोरोना संक्रमण को मात देने को होमआइसोलेट व जरूरतमंद परिवारों की मदद में जुटे हैं। जिले में संघ के पदाधिकारी लगभग छह हजार से अधिक लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने को आयुष काढ़ा पिला रहे हैं। संघ के जिला सह संपर्क प्रमुख अमित कुमार ने बताया कि जिले में सेवाभाव के समर्पण के साथ 130 टोलियों में शामिल लगभग 1300 स्वयंसेवक कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।। लोगों की मदद के दौरान पंथ व संप्रदाय के बंधन से ऊपर उठकर स्वयंसेवक कोरोना को हराने में लगे हैं।

होमआइसोलेट परिवारों के भोजन का जिम्मा

होमआइसोलेट और जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखने को मजबूत रणनीति तैयार की गई है। होम आइसोलेट और जरूरतमंद परिवारों की भूख मिटाने के साथ आयुष काढ़ा पिला इम्यूनिटी मजबूत कर रहे हैं।

घर और अस्पतालों में हो रहा वितरण

स्वयंसेवकों की टीम प्रतिदिन घर, शहर के मुख्य चौराहों से लेकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को नियमित रूप से काढ़ा पिलाने में जुटे हैं।

इनका कहना है

स्वयंसेवक टोलियों में बंटकर कोरोना संक्रमण से पूरे सेवाभाव के साथ जंग लड़ रहे हैं। लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने को प्रतिदन हजारों लोगों का आयुष काढ़ा वितरित किया जा रहा है।

- चन्द्रशेखर, विभाग प्रचारक आरएसएस

chat bot
आपका साथी