बुलंदशहर : विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपित हेड कांस्‍टेबल सहित दो को भेजा जेल

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबिल एक मामले में जांच के लिए एक विवाहिता के घर आया था। साथ आया एक होमगार्ड इस दौरान कमरे के बाहर खड़ा रहा। विवाहिता ने पति व सौतन पर भी दुष्कर्म में सहयोग का आरोप लगाया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:13 PM (IST)
बुलंदशहर : विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपित हेड कांस्‍टेबल सहित दो को भेजा जेल
बुलंदशहर में दुष्‍कर्म के आरोपित हेड कांस्‍टेबल सहित पांच पर केस दर्ज किया गया है।

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर में दुष्‍कर्म के आरोपित हेड कांस्‍टेबल सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र के हेड कांस्टेबल और पीड़िता की सास, पति, सौतन और बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित हेड कांस्टेबल और पीड़िता की सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।

यह है मामला

ककोड़ थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबिल एक मामले में जांच के लिए एक विवाहिता के घर आया था। साथ आया एक होमगार्ड इस दौरान कमरे के बाहर खड़ा रहा। विवाहिता ने पति व सौतन पर भी दुष्कर्म में सहयोग का आरोप लगाया। हेड कांस्टेबल की अश्लील बातचीत की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दुष्कर्म की तहरीर मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी व सीओ सिकंदराबाद थाने पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित हेड कांस्टेबिल को हिरासत में ले लिया गया है।

शुक्रवार की है घटना

ककोड़ थाने के नजदीक ही एक परिवार रहता है। पीडि़ता ने घटना शुक्रवार रात की बताई है। पीडि़ता का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसी कारण वह उससे मारपीट करता है। चार दिन पहले भी उसे पीटा। इसी मामले में जांच को हेड कांस्टेबल आया था। आरोप है कि हेड कांस्टेबल एक होमगार्ड व उसके पति के साथ रात में घर आया। तीनों नशे में धुत थे। हेड कांस्टेबल ने उसे पूरा मामले बताने को एक कमरे में चलने को कहा। इसी दौरान उसकी सौतन भी वहां आ गई। तीनों ने उसे बंधक बनाया।

पुलिस अफसरों को दी जानकारी

होमगार्ड कमरे के बाहर खड़ा रहा। हेडकांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह पीडि़ता ने फोन कर अपने मायके वालों को बुलाया और थाने पहुंची। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टाल मटोल करती रही। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार त्रिपाठी ने एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी व सीओ नम्रता सिंह को पूरे मामला बताया। एसपी सिटी व सीओ तत्काल थाने पहुंचे तथा महिला से बातचीत कर जानकारी ली। आरोपित हेड कांस्टेबल को भी बुलाकर पूछताछ की गई। देर शाम तक हेड कांस्टेबिल से पूछताछ की जा रही थी। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाई थी। उसने हेड कांस्टेबल, होमगार्ड, पति, सास, सौतन, बहनोई को नामजद किया है।

ऑडियो ने खोली घटना की पोल

सुबह से एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है। पीडि़ता का कहना है कि जब हेड कांस्टेबिल उसे कमरे में ले गया तो उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। पीडि़ता ने मोबाइल पर वाइस रिकार्डिंग लगा दी। छह मिनट की वाइस रिकार्डिंग में एक व्यक्ति उससे अश्लील बातें कर रहा है। उसे आश्वासन दे रहा है कि वह उसके पति और प्रेमिका पर कार्रवाई कर देगा। वहीं एसपी सिटी ने बताया की आरोपित हेड कांस्टेबल और पीड़िता की सास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी