बुलंदशहर के सिपाही की मेरठ में मौत

गाजियाबाद में तैनात सिपाही कि शुक्रवार शाम मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:09 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:09 AM (IST)
बुलंदशहर के सिपाही की मेरठ में मौत
बुलंदशहर के सिपाही की मेरठ में मौत

मेरठ, जेएनएन। गाजियाबाद में तैनात सिपाही कि शुक्रवार शाम मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल पुलिस ने निजी अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के निसुरखा निवासी विपिन कुमार (34) पुत्र राजेंद्र सिरोही गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी में तैनात थे। बुखार के चलते तोमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। उनके पिता गांव में प्रधान रहे हैं। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम ने बताया कि सिपाही की मौत की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

शुक्रवार की सुबह गोकुशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में गोमांस, हथियार व औजार बरामद हुए हैं। सरूरपुर थाना प्रभारी अरविद कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के उन्हें सूचना मिली की करनावल खिवाई मार्ग स्थित एक खेत में कुछ लोग गोकुशी कर रहे हैं। वे टीम को लेकर वहां जा पहुंचे। पुलिस को देख आरोपितों ने फायरिग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आरोपितों पर जवाबी फायरिग कर दी। इस दौरान शफात उर्फ शफाक (30) पुत्र आबिद निवासी कस्बा खिवाई के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से उसके साथी फजरू (55) पुत्र उम्मेद निवासी कस्बा खिवाई को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से टीम ने 90 किग्रा गोमांस, गोवंश के अवशेष, एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस, औजार व छुरी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित पर पूर्व में भी कई थानों से मुकदमे दर्ज हैं। वे रात के समय खेत में गोकशी कर सुबह मांस सप्लाई कर देता था। पुलिस को काफी समय से आरोपित की तलाश थी।

chat bot
आपका साथी