बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में मिला दंपती का शव, पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा

बुलंदशहर में शनिवार की सुबह एक बाग के निकट एक खाली जगह में दंपती के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दंपती भीख मांगकर जीवनयापन करते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत संभवता बीमारी की वजह से हुई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:45 PM (IST)
बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में मिला दंपती का शव, पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा
बुलंदशहर में एक बाग के पास पति और पत्‍नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

बुलंदशहर, जेएनएन। Body Found In Bulandshahr बुलंदशहर के गुलावठी में सिकंदराबाद रोड पर शनिवार सुबह एक बाग के निकट एक खाली जगह में दंपती के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उन्हें पीएम के लिए भेजा। मृतक दंपती भीख मांगकर जीवनयापन करते थे। सिकंदराबाद रोड पर एक बाग के निकट खुले आसमान के नीचे जनपद गोंडा के करनेलगंज निवासी बबलू 36 पुत्र फतिनि अपनी पत्नी प्रेमवती 34 के साथ रहता था।

शरीर पर नहीं था चोट का निशान

दोनों भीख मांग कर अपना जीवनयापन करते थे। शनिवार सुबह पति पत्नी को मृत अवस्था मे देख लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल विवेक शर्मा पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँचे ओर शव की शिनाख्त की। घटना को सुनकर मृतकों के अन्य साथी भी मौके पर पहुँच गए। मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान नही थे। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा। पुलिस प्रथमदृष्ट्या बीमारी के चलते दोनों की मौत होने का दावा कर रही है। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी