बसपा ने लगाया ब्राह्रमण पर दाव, सुनील भारद्वाज बनाए गए स्याना विस से बसपा प्रत्याशी

ब्राहमण पर बसपा ने लगाया दांव सबसे पहले घोषित किया प्रत्याशी। सुनील भारद्वाज बनाए गए स्याना विस से बसपा प्रत्याशी। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि बसपा इस बार 250 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:21 PM (IST)
बसपा ने लगाया ब्राह्रमण पर दाव, सुनील भारद्वाज बनाए गए स्याना विस से बसपा प्रत्याशी
सुनील भारद्वाज बनाए गए स्याना विस से बसपा प्रत्याशी।

बुलंदशहर, जेएनएन। बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि बसपा इस बार 250 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। मायावती पांचवी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने भाजपा को किसान व दलित विरोधी सरकार करार दिया। उन्होंने जानकारी दी कि स्याना विधानसभा से बसपा ने सुनील भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है।

स्याना के एक फार्म हाउस में हुए सम्मेलन में बसपा ने चुनावी बिगुल बजा दिया। वेस्ट यूपी में प्रत्याशी की सबसे पहले घोषणा करने वाली बसपा बन गई है। बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन ने कहा कि सरकार बनाने की मुहिम में सर्वसमाज इसमें योगदान देगा। ब्राहमण समाज को बहनजी ने इस बार सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में स्याना सीट से अपना पहला प्रत्याशी ब्राहमण समाज के व्यक्ति को घोषित किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सपा-बसपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। सपा मुस्लिम व भाजपा ङ्क्षहदू का राग रटकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। दलितों का दोनों पार्टियों ने जमकर शोषण किया है। लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचला जा रहा है। गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम ने कहा कि बहनजी की ओर एक बार फिर प्रदेश की जनता देख रही है।

सुनील भारद्वाज ने विश्वास दिलाया कि वह किसान, मजदूर व दलित समाज की लड़ाई लड़ेंगे। सर्व समाज के लिए काम करेंगे। इस दौरान बसपाइयों ने चांदी का हाथी शमसुद्दीन राइन को भेंट किया। कमल राजन, सतवीर नागर, अर्जुन ङ्क्षसह, कौशल किशोर, राजेन्द्र ङ्क्षसह एडवोकेट, यशपाल गुरुजी समेत काफी लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी