मेरठ : छह माह पूर्व विधवा हुई महिला को जेठ कर रहा प्रताड़ित, बना रहा शादी का दबाव

मेरठ निवासी महिला के मुताबिक बीमारी के चलते उसके पति की छह माह पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से जेठ प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत करने पर उसने महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसी डर से महिला ने शिकायत नहीं की।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:54 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:54 PM (IST)
मेरठ : छह माह पूर्व विधवा हुई महिला को जेठ कर रहा प्रताड़ित, बना रहा शादी का दबाव
छह माह पूर्व विधवा हुई महिला को जेठ करने लगा प्रताड़ित

मेरठ, जागरण संवाददाता। छह माह पूर्व विधवा हुई महिला पर जेठ शादी का दबाव बना रहा है। उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला की पिटाई कर दी। उसने सीओ से मामले में शिकायत की है।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला के मुताबिक बीमारी के चलते उसके पति की छह माह पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से जेठ ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया। शिकायत करने पर उसने महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसी डर से महिला ने शिकायत नहीं की, जिस वजह से उसके हौसले और बढ़ गए। उसने ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार महिला ने आरोपित की मां से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी आरोपित का पक्ष लेते हुए चुप रहने की सलाह दी। प्रताड़ना बढ़ने पर महिला ने सीओ से मामले की शिकायत की है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

विवाहिता को जलाने का प्रयास, चेहरा झुलसा

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाकतर तहरीर दी है। कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी सुदेश स्वजन के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि वर्ष 2009 में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। कुछ समय तक सब सही चला। इसके बाद उसने बेटी को जन्म दिया। इस पर आरोपित पति व सास खुश नहीं रहते थे। आरोप है कि रविवार को पति व सास ने जलाने का प्रयास किया। लेकिन, इस दौरान उसका थोड़ा सा चेहरा झुलस गया। इसके बाद आरोपित बाहर की कूंडी लगाकर फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर पड़ोस से दरवाजा खुलवाया और अपने भाई को जानकारी दी। इस पर वह घर आया और उसे ले गया। पीड़तिा व उसके स्वजन ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने पीड़तिा को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी