लड्डू नहीं लेने पर जीजा को पीटा

नई ई-रिक्शा खरीदने के लड्डू नहीं लेने पर साले ने जीजा की पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM (IST)
लड्डू नहीं लेने पर जीजा को पीटा
लड्डू नहीं लेने पर जीजा को पीटा

मेरठ,जेएनएन। नई ई-रिक्शा खरीदने के लड्डू नहीं लेने पर साले ने जीजा की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में अकबर स्वजन संग रहता है। उसने दो दिन पहले नई ई-रिक्शा खरीदी थी। अकबर ने ई-रिक्शा खरीदने की खुशी में अपने जीजा फतेहउल्लापुर निवासी वकील अहमद को लड्डू भेजे थे। पुरानी रंजिश के कारण वकील ने लड्डू लेने से इन्कार कर दिया। रविवार को अकबर अपनी पत्नी रुकसाना, बेटे अफसर व बेटी मुस्कान के साथ वकील के घर गया था। लड्डू न लेने को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें वकील उसकी पत्नी रहीशा व बेटा दिलनवाज घायल हो गए, जबकि अकबर पक्ष से रुकसाना, अफसर व मुस्कान घायल हुई। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप, किसानों का हंगामा: नंगलामल चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र 120 पर रविवार को किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए तौल लिपिक का घेराव कर हंगामा कर दिया।

रविवार को क्रय केंद्र पर किसान मोहर सिंह गुर्जर, सतपाल सिंह, ऋषि कुमार, सुरेश, राजू आदि किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केन्द्र पर घटतौली की जाती है। जिसकी कई बार मिल प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। रविवार को भी कांटे में करीब 1.5 कुंतल का अंतर तौल में पाया गया। जिसकी फोन द्वारा उपगन्ना आयुक्त मेरठ व अन्य अधिकारी व चीनी मिल नंगलामल में शिकायत की गयी। जिसके बाद गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल नंगलामल चीनी मिल को कांटा चैक कराकर सही तौल कराने के निर्देश दिये। उसी क्रम में मिल प्रशासन द्वारा रूट इंचार्ज नवीन राणा के साथ कांटे का टैक्नीशियन भेजकर उसका बैलेंस सही कराया और किसानों को समझा बुझाकर पुन: तौल चालू करायी। तौल क्लर्क विक्रांत ने कहा कि कांटे में तकनीकी खराबी होने के कारण तौल बंद कर मिल प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। मिल अधिकारियों ने कांटे की तकनीकी त्रुटि ठीक कराकर तौल चालू करा दी।

chat bot
आपका साथी