देवर पर जान से मारने के प्रयास का आरोप

सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान में महिला ने देवर पर जान से मारने के प्रयास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:20 PM (IST)
देवर पर जान से मारने के प्रयास का आरोप
देवर पर जान से मारने के प्रयास का आरोप

मेरठ,जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान में महिला ने देवर पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने मामूली बात पर मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

मोहल्ला कस्साबान निवासी शाहीन ने बताया कि वह गुरुवार को अपने घर पर थी। इसी दौरान उसकी बेटी गाने सुन रही थी। आरोप है कि उसका देवर अनस पुत्र अब्दुल आया और गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपित ने मारपीट कर छुरी से हाथ पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

कार की टक्कर से शुगर मिलकर्मी घायल : नगर में मुख्य मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शुगर मिलकर्मी को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, मौके से भाग रहे आरोपित चालक को पुलिस ने दबोच लिया।

थाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी अरुण पुत्र राजेंद्र शुगर मिल में नौकरी करता है। बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शुगर मिल से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ रोड पर पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो बेकाबू स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अरुण गंभीर घायल हो गया। पुलिस घायल को पास ही अस्पताल ले गई जहां से मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी