बुलंदशहर में शौचालय निर्माण के विवाद में भाई को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत Bulandshahr News

बुलंदशहर में शनिवार की दोपहर एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाज के दौरान घायल भाई की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 08:57 AM (IST)
बुलंदशहर में शौचालय निर्माण के विवाद में भाई को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत Bulandshahr News
बुलंदशहर में शौचालय निर्माण के विवाद में भाई को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत Bulandshahr News

बुलंदशहर,जेएनएन। बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र के गांव सरभन्ना में शनिवार की दोपहर एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीसरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों भाइयों में शौचालय निर्माण को लेकर झगड़ा चल रहा था। घायल भाई की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपित भाई फरार है। पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश भी दी लेकिन वह अभी हाथ नहीं लगा है।

छतारी क्षेत्र के गांव सरभन्ना निवासी 40 वर्षीय श्योराज शर्मा पुत्र किशोरी लाल का अपने सगे भाई तुलसीराम से शौचालय निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर श्योराज शौचालय का निर्माण कराने लगा। तुलसीराम ने विरोध किया। दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ा कि तुलसीराम ने अपने ही भाई श्योराज को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से श्योराज गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू में भर्ती कराया। यहां से गम्भीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर किया। जहां श्योराज की देर शाम मेडिकल अलीगढ़ में मौत हो गई। शनिवार शाम मृतक के तीसरे भाई पुरुषोत्तम की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के भाई तुलसीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया मृतक के भाई पुरुषोत्तम की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गयी, लेकिन वह अभी नही मिला है। 

chat bot
आपका साथी