बुलंदशहर में रिश्‍ते हुए तार-तार, देवर ने तमंचे के बल पर भाभी के साथ दिखाई हैवानियत

बुलंदशहर में देवर ने तमंचे के बल पर भाभी के साथ दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपित ने दो माह पहले दिया था घटना को अंजाम।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:00 PM (IST)
बुलंदशहर में रिश्‍ते हुए तार-तार, देवर ने तमंचे के बल पर भाभी के साथ दिखाई हैवानियत
बुलंदशहर में रिश्‍ते हुए तार-तार, देवर ने तमंचे के बल पर भाभी के साथ दिखाई हैवानियत

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के एक मोहल्ला निवासी से करीब दो माह पहले उसकी के देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपित ने घटना के बाद किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवई नहीं की, अब कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

नगर निवासी महिला ने अपने देवर पर इसी साल 25 मई ईद के दिन जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया की मीठी ईद पर दोपहर को बच्चे व पति सास-ससुर के पास उनके घर गए हुए थे। इस दौरान आरोपित देवर मौका पाकर घर में घुस आया और तमंचा तान कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति ने कोतवाली जाकर अपने भाई के खिलाफ तहरीर दे दी, लेकिन परिवार जनों के दबाव और पुलिस की लापरवाही के कारण मामला दर्ज नहीं हो सका। बाद में परेशान पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।। थानाध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

chat bot
आपका साथी