बागपत में रिश्‍ते हुए तार-तार, देवर ने भाभी के साथ की ये गंदी हरकत

बेटा पैदा न होने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला और दूसरी महिला घर ले आया। महिला ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास तथा पति ससुर देवर पर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू की।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 11:26 PM (IST)
बागपत में रिश्‍ते हुए तार-तार, देवर ने भाभी के साथ की ये गंदी हरकत
महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास।

बगापत, जेएनएन। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में पुत्र न होने पर पहले पति ने उसे घर से निकाल दिया और उसके बाद दूसरी पत्नी ले आया। अब पीड़ित महिला के साथ देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास तथा पति, ससुर, देवर पर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह है मामला

इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि एक महिला की शादी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से 22 साल पहले हुई थी। उसके तीन बेटियां हैं, बेटा पैदा नहीं हुआ है। इसी कारण उसके पति ने कुछ दिन पहले बागपत की एक महिला से अवैध संबंध बना लिए और उसके बाद वह उस महिला को अपने घर ले आया और पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। इस कार्य में आरोपित व्यक्ति के स्वजनों ने भी साथ दिया। अब, आरोपित व्यक्ति की पत्नी उसी मकान में दूसरे कमरे में रह रही है। उधर, पीड़ित महिला पर उसके देवर की बुरी नजर हो गई और मौका देख महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने इसका विरोध किया तो शोर सुनकर आए उसके पति, ससुर, देवर व पति आदि ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना में पीड़िता के पति, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी