मेरठ में नई ई-रिक्‍शा की खुशी में लड्डू नहीं खाने पर जीजा को पीटा, छह लोग घायल

मेरठ में नई ई-रिक्शा खरीदने के लड्डू नहीं लेने पर साले ने जीजा की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:48 PM (IST)
मेरठ में नई ई-रिक्‍शा की खुशी में लड्डू नहीं खाने पर जीजा को पीटा, छह लोग घायल
मेरठ में लड्डू नहीं खाने पर लड़ाई।

मेरठ, जेएनएन। नई ई-रिक्शा खरीदने के लड्डू नहीं लेने पर साले ने जीजा की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में अकबर स्वजन संग रहता है। उसने दो दिन पहले नई ई-रिक्शा खरीदी थी। अकबर ने ई-रिक्शा खरीदने की खुशी में अपने जीजा फतेहउल्लापुर निवासी वकील अहमद को लड्डू भेजे थे। पुरानी रंजिश के कारण वकील ने लड्डू लेने से इन्कार कर दिया।

रविवार को अकबर अपनी पत्नी रुकसाना, बेटे अफसर व बेटी मुस्कान के साथ वकील के घर गया था। लड्डू न लेने को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें वकील उसकी पत्नी रहीशा व बेटा दिलनवाज घायल हो गए, जबकि अकबर पक्ष से रुकसाना, अफसर व मुस्कान घायल हुई। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी