बेरिकेडिंग तोड़ डी-घेरे में घुसे और मंच पर चढ़ गए
रैली में अव्यवस्था फैली रही। अपना प्रभाव दिखाने के लिए नेता अपने समर्थकों के साथ गैलरी में बैठने के बजाय सीधे मंच की ओर बढ़ गए। सुरक्षा गैलरी यानी डी घेरे में समर्थक घुस गए।
मेरठ, जेएनएन। रैली में अव्यवस्था फैली रही। अपना प्रभाव दिखाने के लिए नेता अपने समर्थकों के साथ गैलरी में बैठने के बजाय सीधे मंच की ओर बढ़ गए। सुरक्षा गैलरी यानी डी घेरे में समर्थक घुस गए। बेरिकेडिंग तोड़ दी। कुछ लोगों को मंच के पास की गैलरी से भागना पड़ा। कुछ नेता, जिनका नाम मंच वाली सूची में नहीं था वे भी ऊपर चढ़ गए। जब तब अखिलेश व जयंत मंच पर पहुंचे, तब तक काफी संख्या में मंच पर नेताओं का जमावड़ा हो चुका था। इस पूरी अव्यवस्था में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हेलीपैड पर भी लोगों ने बेरिकेडिंग तोड़ दी। इस पर पुलिस को लाठी उठानी पड़ी। एक युवक की पिटाई भी हुई।
नेताओं में हुई कहासुनी-नोकझोंक
मंच पर नेताओं में प्रभाव को लेकर खूब कहासुनी व नोंकझोंक हुई। सपा नेताओं में सिवालखास के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह में कहासुनी हुई। उधर, शहर विधायक रफीक अंसारी व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी में नोकझोंक हुई। आदिल चौधरी इसलिए खफा हुए क्योंकि रफीक अंसारी ने बदर अली को मंच पर बुला लिया था। बदर व आदिल में दक्षिण सीट को लेकर दावेदारी की जंग चल रही है। रालोद के प्रवक्ता सुनील रोहटा व मुकेश जैन में भी कहासुनी हुई।
बोलते रहे अखिलेश, वापस जाने लगी भीड़
सरधना: रैली में चौ. जयंत सिंह के संबोधन के बाद जैसे ही अखिलेश यादव ने बोलना शुरू किया, भीड़ का काफी हिस्सा वापस लौटने लगा। वह बोलते रहे, इधर लोग बैनर और होíडंग उखाड़कर अपने साथ लेकर जाते रहे।
- - - - - - - -