Brand Ambassador: मेरठ नगर निगम ने बनाए छह ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता के दूत बनकर करेंगे जन-जन को जागरूक

Brand Ambassador मेरठ नगर निगम ने बड़ी पहल करते हुए शहर में बुधवार को छह छह समाजसेवियों को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। अब ये ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता के दूत बनकर जन-जन को जागरूक करेंगे। इसे सार्थक प्रयास माना जा रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 03:15 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 03:15 PM (IST)
Brand Ambassador: मेरठ नगर निगम ने बनाए छह ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता के दूत बनकर करेंगे जन-जन को जागरूक
मेरठ नगर निगम ने शहर में ब्रांड एंबेसडर को नियुक्‍त किया है।

मेरठ,जागरण संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए मेरठ नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह समाजसेवियों को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। बुधवार को नगर निगम सभागार में सहायक नगर आयुक्त प्रथम बृजपाल सिंह ने सभी ब्रांड एंबेसडर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ये ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता के दूत बनकर जन-जन को जागरूक करेंगे। उम्‍मीद है कि नगर निगम की यह कवायद रंग लाएगी।

हर माह होगी बैठक

वोकल फार लोकल ब्रांड एम्बेडसर 2022 कार्यक्रम में बताया गया कि ब्रांड एम्बेडसर के सुझावों के आधार पर शहर की स्वच्छता व सुंदरता के लिए एक्शन प्लान बनाया जाएगा। हर महीने बैठक होगी। सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने, खतरनाक कूड़े अर्थात मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, होम कम्पोस्टिंग, जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने पर ब्रांड एंबेसडर जोर देंगे। छह ब्रांड एम्बेडसर के तौर पर क्लब-60 के हरि विश्नोई, बूंद फाउंडेशन के रवि कुमार, टीम क्लीन मेरठ से अमित अग्रवाल, पहल एक प्रयास संस्था से डॉ विश्वजीत बेम्बी, द ग्रोइंग पीपल संस्था से अदिति चंद्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सना खान को नगर निगम ने दायित्व सौंपा है।

यह भी बताया

कार्यक्रम में मौजूद ब्रांड एम्बेडसर हरि विश्नोई ने बताया कि क्लब 60 वरिष्ठ नागरिकों का संगठन है। जो वेस्ट मैनेजमेंट के लिए काम करता है। टीम क्लीन मेरठ के अमित अग्रवाल ने बताया कि उनकी एक टीम है। जिसके सभी सदस्य प्रत्येक रविवार के दिन किसी एक स्थान की सफाई करते हैं। यह अभियान कई साल से चला रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सना खान ने बताया कि वे गोबर से खाद बनाने का काम करती हैं। बूंद फाउंडेशन के रवि कुमार ने बताया कि वे वाटर लीकेज ठीक कराने का काम करते हैं। इसके लिए खुद के खर्चे पर प्लम्बर रखा हुआ। जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है।

लोगों को जागरूक कर रही

द ग्रोइंग पीपल संस्था की अदिति चंद्रा ने बताया कि वे भी जल संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त प्रथम बृजपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मेरठ की अच्छी रैंक आए। इसके लिए जनभगीदारी को बढ़ाने का काम निगम के ब्रांड एंबेसडर करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी दिलशाद हसन ने अम्बिकापुर मॉडल की विस्तृत जानकारी दी। सफाई एवम खाद्य निरीक्षक रवि शेखर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी