वार्ड संगठन सृजन अभियान में समस्याओं पर मंथन

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वार्ड संगठन सृजन अभियान के तहत छावनी के वार्ड-दो घोसी मोहल्ले में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:00 AM (IST)
वार्ड संगठन सृजन अभियान में समस्याओं पर मंथन
वार्ड संगठन सृजन अभियान में समस्याओं पर मंथन

मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वार्ड संगठन सृजन अभियान के तहत छावनी के वार्ड-दो घोसी मोहल्ले में बैठक की। सेक्टर प्रभारी व महानगर महासचिव राजकेसरी व सचिव शोएब साबरी ने अभियान का नेतृत्व किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी व संचालन राजकेसरी ने किया। इस मौके पर सिराजुद्दीन कुरैशी को माला पहनाकर वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बताया गया कि अखिल कौशिक, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंजीत कोछड़, चौधरी शमशुद्दीन, रोबिन नाथ गोलू का एक प्रतिनिधि मंडल कैंट बोर्ड की समस्याओं के निवारण के लिए कार्य करेगा।

चित्र बनाकर दिया बेटी बचाने का संदेश

इस्माईल ग‌र्ल्स नेशनल इंटर कालेज, शास्त्रीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने चित्रकला, हस्तशिल्प, कार्ड मेकिंग, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला में अमीशा, मनु, खुशबू, संजना, सोनी, सायबा, रंजू और रिया ने चित्रों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। प्रधानाचार्या डा. मृदुला शर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान अनुपम निधि, अर्चना भास्कर और वंदना सिंह भी उपस्थित रहीं।

परिश्रम से पा सकते हैं बड़ा लक्ष्य

महावीर एजुकेशन पार्क में शनिवार को महावीर टैलेंट हंट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कृष्ण विश्नोई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम परिश्रम करते हैं, तो उसका फल हमें अवश्य मिलता है। इसलिए हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। डायरेक्टर जनरल सतीश राघव ने बताया कि महावीर टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन वर्ष 2019 में नौ परीक्षा केंद्रों पर किया गया। जिसमें 2548 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान रमेश चंद्रा, डा. आशीष बालियान और विक्रांत यादव भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी