बागपत में यमुना और नहर में दो युवकों के शव उतराते मिलने से सनसनी

बागपत में यूपी-हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चौकी के निकट यमुना में करीब 25 वर्षीय युवक का शव उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने लोगों की मदद से उसको यमुना से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:39 PM (IST)
बागपत में यमुना और नहर में दो युवकों के शव उतराते मिलने से सनसनी
बागपत में यमुना और नहर में दो युवकों के शव उतराते मिलने से सनसनी

बागपत, जागरण संवादाता। बागपत में विभिन्न स्थानों पर यमुना व नहर में दो युवकों के शव बुधवार को उतराते मिलने से सनसनी फैल गई। युवकों की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं। सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। वहीं पुलिस दोनों युवकों के शवों की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।

यह है मामला

यूपी-हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चौकी के निकट यमुना में करीब 25 वर्षीय युवक का शव उतराता दिखाई दिया। लोगों की भीड़ एकत्र हुई। पुलिस ने लोगों की मदद से उसको यमुना से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाली एसआइ अनुज कुमार का कहना है कि युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में है। उसका एक हाथ व पैर का आधा हिस्सा गायब है। आशंका है कि युवक की डूबने से मौत हुई है तथा पानी में जानवरों ने युवक के हाथ-पैर खाएं हैं। इसके अलावा कस्बा बड़ौत में शताब्दी नगर के पास पूर्वी यमुना नहर में करीब 30 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ लोगों को दिखाई दिया। पुलिस ने उसको बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। बड़ौत कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि युवक का शव नहर में बहकर आया है। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा। पुलिस उनकी पहचान कराने के लिए इंटरनेट मीडिया का सहयोग ले रही है। हरियाणा व पड़ोसी जनपद मेरठ, गाजियाबाद, शामली व मुजफ्फरनगर की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उनकी शिनाख्त हो सके।

chat bot
आपका साथी