बागपत में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग के साथ चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं समेत चार घायल

बागपत के सरौरा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें धारधार हथियार के साथ फायरिंग भी हुई। इस दौरान दो महिलाओं समेत कुल चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और भारी संख्‍या में पुलिस गांव पहुंच गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 01:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 01:15 PM (IST)
बागपत में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग के साथ चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं समेत चार घायल
दो पक्षों में हुई फायरिंग में चार लोग घायल हो गए।

बागपत, जेएनएन। दाहा के सरौरा गांव में पारिवारिक कहासुनी को लेकर तहेरे भाई ने चचेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल युवक के स्वजन ने आरोपित, उसकी पत्नी और मां को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुए संघर्ष की सूचना पर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद भारी संख्‍या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उधर, घायलों को उपचार के लिए मेरठ अस्पतालों में भर्ती कराया है।

सरौरा गांव में बुधवार सुबह अमित पुत्र राजेंद्र व उसके चचेरे भाई मोनू पुत्र जितेंद्र के बीच किसी पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना पुराना था कि बुधवार को दोनों ही पक्ष आपा खो बैठे और अमित ने तमंचे से मोनू पर फायरिंग कर दी। मोनू को एक गोली बाएं हाथ और दूसरी पीठ में लगी। वह लहूलुहार होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख मोनू के स्वजन ने अमित, उसकी पत्नी सोनम व मां अनिता पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई।

एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष कुमार, सीओ आलोक कुमार बड़ौत, बिनौली, दोघट, रमाला और छपरौली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों को झगड़ा न करने की हिदायत दी। घायलों को मेरठ के ग्लोबल व कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने बताया कि तहेरे व चचेरे भाइयों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ है। तनाव की स्थिति नहीं है।

chat bot
आपका साथी