छेड़छाड़ के विरोध पर खूनी संघर्ष, तोड़फोड़-पथराव

मेरठ जेएनएन। पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ के विरोध पर खूनी संघ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:25 AM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध पर खूनी संघर्ष, तोड़फोड़-पथराव
छेड़छाड़ के विरोध पर खूनी संघर्ष, तोड़फोड़-पथराव

मेरठ, जेएनएन। पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ के विरोध पर खूनी संघर्ष हो गया। आरोपितों ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल भाभी-देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के घर में शनिवार शाम को कार्यक्रम था। इस दौरान मोहल्ले के ही कुछ युवक भी आए हुए थे। आरोप है कि उन्होंने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई भी कर दी। इसका जब स्वजन ने विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज की। इसके साथ फोन कर साथियों को बुला लिया और हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ करते हुए खाने का सामान फेंक दिया। वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव से भगदड़ मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि उनके पास तमंचे भी थे। पुलिस ने भाभी-देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष ने मोहल्ले के ही आरिफ, कलवा और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। पुलिस ने मनचले को पकड़ा

मेरठ : शनिवार को कप्तान के सामने अजीबोगरीब मामला सामने आया। श्याम नगर के आस मोहम्मद ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह पड़ोस की रहने वाली किशोरी से प्यार करता है। किशोरी के स्वजन उसकी हत्या करने की फिराक में हैं। इसीलिए स्वजन उसे दिल्ली लेकर चले गए हैं। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने जाच शुरू कर दी। पुलिस किशोरी के घर पर पहुंची, जहा पर किशोरी अपने परिवार के साथ मौजूद थी। किशोरी से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि परिवार से उसको कोई खतरा नहीं है, बल्कि आस मोहम्मद की वजह से घर से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस ने आस मोहम्मद को हिरासत में ले लिया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आस मोहम्मद एकतरफा प्यार करता है। उसका घर से निकलना भी दूभर कर दिया है। इसी के चलते परिवार के लोग किशोरी को अपनी रिश्तेदारी दिल्ली भेजने का प्लान कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी