मेड़ काटने के विवाद में मेरठ में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, पुलिस पर लगे आरोप

मेरठ में मेड़ काटने के विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपित पक्ष ने बुजुर्ग समेत उसके दो बेटों को घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों को नहीं कर रही गिरफ्तार। आरोपित पक्ष बना रहा समझौते का दबाव।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:53 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:53 PM (IST)
मेड़ काटने के विवाद में मेरठ में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, पुलिस पर लगे आरोप
मेरठ में मेड़ बांधने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा।

मेरठ, जेएनएन। मेड़ काटने के विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपित पक्ष ने बुजुर्ग समेत उसके दो बेटों को घायल कर दिया। तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसके बावजूद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसकी वजह से वह लोग पीड़ति परिवार पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे है। उन्होंने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

यह है मामला 

इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला मुख्त्यारपुर सुभाष चौधरी के मुताबिक उसके खेत के पास सुनील चौधरी का खेत है। एक सप्ताह पहले वह अपने खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान खेत पर सुनील के बेटे सौरभ व गौरव भी आ गए। मेड़ काटने को लेकर उनकी सुभाष से कहासुनी हो गई। उस समय अन्य किसानों ने दोनों को समझाकर वापस भेज दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद सौरभ व गौरव ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सुभाष के घर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे सुभाष चोटिल हो गए। जबकि उनके बेटे सचिन व अनुज के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए थे।

तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को घायल अवस्था में एसएसपी आवास पहुंचकर पीड़ति पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है। इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों की और से मुकदमा दर्ज है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी