मेरठ :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, एसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

मेरठ में एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगा है। साथ ही उसने अश्‍लील बनाकर युवती को ब्‍लैकमेल करने की कोशिश की है। एक लाख रुपये की डिमांड भी कर रहा है। एसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:30 AM (IST)
मेरठ :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, एसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
मेरठ में युवती के दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में युवक ने पहले युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब ब्लैकमेल कर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर एसएसपी से शिकायत की है। कंकरखेड़ा निवासी युवती ने बताया कि सरधना निवासी युवक का उसके घर में आना-जाना था। उसने उसके साथ दोस्ती कर ली। करीब एक साल पहले उसने मिलने के लिए शहर के एक होटल में बुलाया।

विरोध करने पिटाई

शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी वह शादी के लिए कहती तो टाल देता था। इस बीच उसने कई बार दुष्कर्म किया। एक सप्ताह पहले वह रोहटा रोड स्थित अपने आफिस में थी। युवक दोपहर के समय पहुंचा। उस समय कार्यालय में कोई नहीं था। आरोप है कि उसने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। उसने शादी करने की बात कही तो इन्कार कर दिया। विरोध करने पर पिटाई की।

एसपी का सख्‍त रुख

दो दिन पहले आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे एक लाख रुपये की मांग की। उसने एक सप्ताह का समय दिया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कप्तान से गुहार लगाई। दिवस अधिकारी एसपी क्राइम राम अर्ज ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी