भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा, इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी, बेतहाशा मंहगाई से बुरा हाल

भाकियू अध्यक्ष ने कहा किसानों के लिए दिल्ली जाने का रास्ता खुल गया। इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी हो रही है। कई चीनी मिलों पर वर्ष 2020 का भी भुगतान बकाया है। महंगाई बेतहाशा है और किसान का बुरा हाल हो चुका है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 06:49 PM (IST)
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा, इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी, बेतहाशा मंहगाई से बुरा हाल
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भाजपा पर साधा निशाना।

शामली, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी हो रही है। कई चीनी मिलों पर वर्ष 2020 का भी भुगतान बकाया है। महंगाई बेतहाशा है और किसान का बुरा हाल हो चुका है। नरेश टिकैत शामली में एक आपसी विवाद को लेकर हुई पंचायत में आए थे और मीडिया से बात कर रहे थे।

गाजीपुर बार्डर से बेरिकेडिंग हटाने के मुद्दे पर कहा कि किसानों ने रास्ता नहीं रोका था। पुलिस प्रशासन ने बेरिकेङ्क्षडग हटा ली है तो अच्छी बात है। अब किसानों के लिए भी रास्ता खुल गया है। अब देखते हैं कि किसान संसद जाएंगे या रामलीला मैदान या फिर लाल किला पर जाएंगे। किसान हर परिस्थिति का सामने करने के लिए तैयार है और अपना हक लेकर ही रहेंगे। किसान ङ्क्षहसा में विश्वास नहीं करते हैं और गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। सरकार बातचीत करे और किसान के सम्मान के साथ खिलवाड़ न किया जाए। बातचीत से बड़े-बड़े मामले सुलझ जाते हैं। नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन का 2022 के चुनाव पर बहुत फर्क पड़ेगा। हम तो कुछ नहीं कर रहे, लेकिन जनता को सब पता है कि किसे चुनना है।

लखीमपुर खीरी कांड पर कहा कि किसानों को कुचलने वालों का सरकार बचाव कर रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को अभी तक पद से नहीं हटाया गया। गठवाला खाप के थांबेदार बहावड़ी श्याम ङ्क्षसह, कालखंडे खाप चौधरी संजय कालखंडे, भाकियू नेता गुड्डू बनत, योगेंद्र पंवार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी