भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा, किसान बातचीत को तैयार, सरकार भी दो कदम पीछे हटे

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान होने तक जारी रहेगा किसान आंदोलन। किसानों को नहीं मिल रहा है उनकी फसलों का वाजिब दाम। सरकार भी दो कदम पीछे हटे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:55 PM (IST)
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा, किसान बातचीत को तैयार, सरकार भी दो कदम पीछे हटे
किसान सरकार से बातचीत को तैयार हैं।

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। किसान अभी भी बातचीत के लिये तैयार हैं लेकिन सरकार को भी दो कदम पीछे हटकर बात करनी होगी। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है। पिछले चार साल से गन्ने के दाम में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं की गई। करोड़ों रुपया अभी भी चीनी मिलों पर बकाया है।

नरेश टिकैत गुरुवार को गांव नल्हेडा में मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र ङ्क्षसह के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। टिकैत ने कहा कि किसान सात माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार बात करने को तैयार नहीं है। महंगाई के मुद्दे पर कहा कि वर्ष 2014 मे डीजल के दाम 42 रुपये लीटर थे, मौजूदा सरकार में डीजल के दाम सौ का आंकड़ा छूने को तैयार है। यदि सरकार ने अब भी किसानों की आवाज न सुनी तो आने वाले समय मे देश की जनता सरकार को उखाड़ फेकेंगी।

भंवर सिंह, रविंद्र राणा, संजय चौधरी, नेत्रपाल, कमलेश चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, सुरेशपाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी