ओलिंपिक के साथ भाजयुमो बनाएगा फिटनेस

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ओलिंपिक खेलों के दौरान 16 दिनों तक फिटनेस पर फोकस करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम एवं महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने शनिवार को एसजीएम गार्डेन में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:22 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:22 AM (IST)
ओलिंपिक के साथ भाजयुमो बनाएगा फिटनेस
ओलिंपिक के साथ भाजयुमो बनाएगा फिटनेस

मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ओलिंपिक खेलों के दौरान 16 दिनों तक फिटनेस पर फोकस करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम एवं महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने शनिवार को एसजीएम गार्डेन में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम ने कहा कि भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल ओलंपिक भेजा गया है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीयर फार इंडिया अभियान के माध्यम से युवाओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं, साथ ही युवा मोर्चा इस ओलंपिक काल में फिटनेस बनाने पर जोर देगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस लोगों को मोर्चा सम्मानित करेगा। सुखविंदर सोम ने बताया कि युवाओं को साइकिल चलाने, दौड़ने, ध्यान, प्रार्थना व मार्निग वाक के लिए प्रेरित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी ने स्वच्छता एवं सेहत का बड़ा संदेश दिया, जिसके लिए यह वक्त बेहद कीमती है। वहीं, नीरज मित्तल ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष सम्मान की व्यवस्था होगी। प्रवक्ता निशांक गर्ग समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

हवन कर ओलिंपियंस की जीत के लिए प्रार्थना : टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लेने गए मेरठ सहित देशभर के खिलाड़ियों के लिए शनिवार को क्रीड़ा भारती की ओर से कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में हवन किया गया। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने पत्नी प्रीति गुप्ता के साथ यज्ञ किया। यज्ञ में आहुति डालने के साथ ही सभी ने ओलिंपिक खिलाड़ियों के लिए पदक जीतने की प्रार्थना की। इस अवसर पर विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल, महानगर संचालक विनोद भारती, शमशेर सिंह, राजीव प्रताप सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी, जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर टोक्यो में 20 किमी पैदल चाल में हिस्सा लेने जा रहीं प्रियंका गोस्वामी को उनके कोच गौरव त्यागी ने वीडियो काल कर हवन से जोड़ा और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी