मेरठ : भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

मेरठ में आटोमोबाइल के पुराने व्यापारी व होटल ओलिविया के पार्टनर और भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर की मृत्यु हो गई। वे 40 वर्ष के थे। दिल्ली रोड स्थित ईरा माल के पास व बच्चा पार्क पर उनका जनरेटर व आटोमोबाइल का पुराना काम था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:06 PM (IST)
मेरठ : भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर का कोरोना से निधन।

मेरठ, जेएनएन। जनरेटर व आटोमोबाइल के पुराने व्यापारी व होटल ओलिविया के पार्टनर और भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर की मृत्यु हो गई। वह अभी केवल 40 वर्ष के थे। दिल्ली रोड स्थित ईरा माल के पास व बच्चा पार्क पर उनका जनरेटर व आटोमोबाइल का पुराना काम था।

उनकी मृत्यु पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता व भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद पंकज 26 अप्रैल से धन्वन्तरी अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार दोपहर उनकी आक्सीजन का लेवल 38 रह गया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर पंकज ने दम तोड़ दिया।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता का कहना है कि पंकज को एल-3 वेंटीलेटर की आवश्यकता थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उपलब्ध नहीं हो सका। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने बताया कि पंकज उनकी टीम में कोषाध्यक्ष थे, उनकी मृत्यु से बड़ा नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी