सिद्धार्थनाथ सिंह से श्रीकांत शर्मा की तुलना करते गुजरा मेरठ के भाजपाइयों का दिन Meerut News

पूर्व प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह करीब ढाई साल में भी कार्यकर्ताओं का दिल नहीं जीत पाए थे। भगवा सियासत की अंदरूनी हलचल पर संघ की भी नजर बनी रही।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 02:16 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 02:16 PM (IST)
सिद्धार्थनाथ सिंह से श्रीकांत शर्मा की तुलना करते गुजरा मेरठ के भाजपाइयों का दिन Meerut News
सिद्धार्थनाथ सिंह से श्रीकांत शर्मा की तुलना करते गुजरा मेरठ के भाजपाइयों का दिन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। प्रभारी मंत्री बदलने के साथ ही भगवा सियासत के दो रंग नजर आए। पूर्व प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के करीबी दूर-दूर रहे, जबकि नए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के इर्द-गिर्द नई टीम देखी गई। भगवा सियासत की अंदरूनी हलचल पर संघ की भी नजर बनी रही।

पूर्व प्रभारी मंत्री नहीं जीत पाए थे द‍िल

पूर्व प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह करीब ढाई साल में भी कार्यकर्ताओं का दिल नहीं जीत पाए थे। सरधना विधायक संगीत सोम से उनकी करीबी जाहिर रही। कई जिला पंचायत सदस्य भी सिद्धार्थनाथ के करीबियों में माने गए। इस वजह से विधायकों का एक गुट उनसे दूरी बनाकर चल रहा था। अधिकारियों की शिकायत करने वाले कार्यकर्ताओं को सिद्धार्थनाथ ने कभी तवज्जो नहीं दी थी। लेकिन मंगलवार और बुधवार को सर्किट हाउस का नजारा बदला रहा। संगीत सोम समेत कई दिग्गज सर्किट हाउस में मिलने के लिए बैठे रहे, जबकि श्रीकांत शर्मा एक कार्यक्रम से आधे घंटे बाद लौटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में सियासी चर्चा तेज रही।

दिनेश ने बढ़ाए नंबर

सिद्धार्थनाथ सिंह के कार्यकाल में उनसे दूर-दूर रहने वाले विधायक श्रीकांत के पास लगातार बने रहे। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक न सिर्फ प्रभारी मंत्री को शंकर आश्रम लेकर गए, बल्कि बुधवार सुबह अपने घर पर नाश्ते पर भी बुलाया। दिनेश के घर पर संगीत सोम को छोड़कर सभी विधायक उपस्थित रहे। उधर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल भी श्रीकांत शर्मा के साथ शंकर आश्रम पहुंचे। सिंघल को इसका सियासी फायदा भी मिला, जब प्रभारी मंत्री लगातार संगठन के संपर्क में बने रहे।

वीनस ने तोड़ी चुप्पी

सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों और संगठन को आमने-सामने कर दिया। हालांकि भाजपाई दबी जुबान में अधिकारियों के प्रति नाराजगी जता रहे थे, जिस पर युवा मोर्चा अध्यक्ष वीनस शर्मा ने खुलकर तेवर दिखा दिए। वीनस की बातों को सुनकर श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को प्रश्नवाचक नजर से देखा, जिसे कार्यकर्ता अपनी जीत मान रहे हैं।

कांता कर्दम पेट्रोलियम व नेचुरल गैस कमेटी में नामित

राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम को पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस की स्टैंडिग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। लोकसभा सचिवालय के निदेशक डा. रामराज ने राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम को पत्र भेजकर इस आशय की जानकारी दी है। मनोनयन पर कांता कर्दम को शहरवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं। कांता ने बताया कि वो अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी।

श्रीकांत पहले ही दिन रुके

दोनों नेताओं की कार्यशैली की चर्चा भी रही। सिद्धार्थनाथ सिंह एक साल बाद पहली बार मेरठ में रात में रुके थे, जबकि श्रीकांत ने पहले दौरे में ही रात्रि विश्रम किया। सिद्धार्थनाथ नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों पर दबाव नहीं बना सके, जबकि श्रीकांत अधिकोरियों को समझाने और साधने में सफल रहे। सर्किट हाउस में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र सतवाई, सोमेंद्र तोमर के अलावा अमित अग्रवाल, विमल शर्मा, संजय त्रिपाठी, अजीत चौधरी, विवेक रस्तोगी आदि शामिल थे। उधर, अधिकारियों में एडीजी प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, एमडीए सचिव राजेश पांडे, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी