बूथ समिति के त्याग-तपस्या से विजय पाती है भाजपा : पंकज सिंह

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु व विशिष्ट अतिथि मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:16 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:16 AM (IST)
बूथ समिति के त्याग-तपस्या से विजय पाती है भाजपा : पंकज सिंह
बूथ समिति के त्याग-तपस्या से विजय पाती है भाजपा : पंकज सिंह

मेरठ, जेएनएन। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु व विशिष्ट अतिथि मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे।

बैठक में पंकज सिंह ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत की बात पर जोर डाला। कहा कि भाजपा प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं के कारण नहीं बल्कि बूथ की समिति के त्याग और तपस्या से विजय पाती है। बताया कि 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह अवध क्षेत्र से सदस्यता अभियान प्रारंभ करेंगे। इस दिन बूथ शक्ति केंद्र के प्रभारी अपनी समिति के साथ बूथ पर उनको लाइव सुनेंगे। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। लोगों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और प्रत्येक बूथ को मजबूत करें। विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश में फिर प्रचंड बहुमत हासिल करना है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिघल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, चरण सिंह लिसाड़ी, ऋतुराज जैन, जयकरण गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

आज कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव : जानी कलां व हर्रा खिवाई मोड़ पर गुरुवार यानि आज व कल कार्यक्रम में प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव शामिल होंगे।

यह जानकारी बुधवार को प्रसपा नेता अमित जानी ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे जानी कलां में हाजी मुन्ना के घेर के सामने कौमी एकता सम्मेलन और कवि व मुशायरे का आयोजन होगा। जिसमें प्रसपा मुखिया लोगों को संबोधित करेंगे। कवि और शायरों में अनामिका अम्बर, जौहर कानपुरी, शबीना अदीब, अरुण जैमिनी, ताहिर फराज, इकबाल अशहर, अपूर्व गौैरव बिक्रम शाह आदि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव की अगुवाई में मथुरा से प्रारंभ हुई सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा आज सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा शुक्रवार को हर्रा खिवाई मोड़ स्थित पशु पैंठ बाजार में पहुंचेगी। यहां भी कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन होगा। जहां, प्रसपा मुखिया ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी