मोदी के जन्मदिन पर 20 दिन सेवा अभियान चलाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 20 दिनी कार्यक्रम संचालित करेगी। स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:15 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 02:15 AM (IST)
मोदी के जन्मदिन पर 20 दिन सेवा अभियान चलाएगी भाजपा
मोदी के जन्मदिन पर 20 दिन सेवा अभियान चलाएगी भाजपा

मेरठ,जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 20 दिनी कार्यक्रम संचालित करेगी। सभी मोर्चो एवं प्रकोष्ठों को नए दायित्व दिए गए हैं। कार्यकर्ता 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के बहाने लोगों से संपर्क साधेंगे। साथ ही नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 20 साल के सफर को यादगार बनाने का भी रोडमैप बनाया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि सात अक्टूबर को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने। अब तक 20 वर्ष का बेहतरीन कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है, ऐसे में युवा मोर्चा कार्यकर्ता आइएमए हाल में कार्यक्रम आयोजित कर 71 यूनिट रक्त का दान करेंगे। महिला मोर्चा की टीम कोरोना काल में लोगों की सेवा करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करेगी। वहीं, अनुसूचित मोर्चा गरीब बस्तियों में फल वितरण करेगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा। वहीं, जिला इकाई क्षेत्रीय कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

वर्चुअल माध्यम से लंबित प्रकरणों का लिया संज्ञान: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव बिंबाधर प्रधान ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। महासचिव ने जनपदीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और कार्रवाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। डीएम के. बालाजी ने बताया कि जनपद में पांच लंबित प्रकरण है, जिसके संबंध में पूर्व में ही रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। इस दौरान एसएसपी प्रभाकर चौधरी, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, कारागार अधीक्षक, सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी