भाजपा विकास व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लड़ेगी 2022 का चुनाव: डा. लक्ष्मीकांत

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:10 AM (IST)
भाजपा विकास व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लड़ेगी 2022 का चुनाव: डा. लक्ष्मीकांत
भाजपा विकास व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लड़ेगी 2022 का चुनाव: डा. लक्ष्मीकांत

मेरठ,जेएनएन। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिल्ली रोड पर एक होटल में पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश से लेकर मेरठ में कई विकास हुए और कई को हरी झंडी मिली। प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रबंधन में शानदार कार्य किया, इसी कारण डब्ल्यूएचओ ने भी सरकार के काम को सराहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 2022 का चुनाव विकास, रोजगार, चुनावी वादों को पूरा करने व बेहतर हुई कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लड़ेगी। लव जेहाद व मतांतरण पर प्रदेश सरकार द्वारा सख्त कानून बनाए जाने से पश्चिमी यूपी समेत प्रदेश में इससे जुड़े अपराध कम हुए हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि मेरठ खेलों के क्षेत्र में आगे होने की वजह से काफी समय से यहां स्पो‌र्ट्स कालेज की मांग उठ रही थी। प्रदेश सरकार ने इस मांग के सापेक्ष स्पो‌र्ट्स विवि देकर जनपद को दोगुना दिया। शहर के अति व्यस्ततम इलाके छतरी वाला पीर से लेकर घंटाघर और किशनपुरी नाला तक आने-जाने में जनता को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलेगी। रोड के चौड़ीकरण कार्य को हरी झंडी मिल गई है और नवंबर तक निर्माण के लिए पैसा भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मेरठ में हवाई पट्टंी के निर्माण को लेकर उन्होंने बताया कि इसमें देरी तो हुई है, लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस दिशा में तेजी आई है। साथ ही उन्होंने मेरठ में कचरा निस्तारण के स्थायी समाधान के लिए कचरे से बिजली बनाने के प्लांट की शुरुआत को बड़ी उपलब्धि बताया। इस दौरान कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, शहर विधानसभा प्रभारी सुमन त्यागी, भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर, महामंत्री पीयूष शास्त्री, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी