देश की मजबूती के लिए एकमात्र विकल्प भाजपा : जावेद

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यता अभियान में मंगलवार को मवाना में मिल रोड स्थित पूर्व सांसद स्व. ठा. अमरपाल सिंह आवास पर सदस्य बनाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:40 PM (IST)
देश की मजबूती के लिए एकमात्र विकल्प भाजपा : जावेद
देश की मजबूती के लिए एकमात्र विकल्प भाजपा : जावेद

मेरठ, जेएनएन। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यता अभियान में मंगलवार को मवाना में मिल रोड स्थित पूर्व सांसद स्व. ठा. अमरपाल सिंह आवास पर सदस्य बनाए गए। बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने भाजपा के सामने किसी अन्य राजनीतिक दल का विकल्प नहीं होने की बात कही। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूती देने पर जोर देते हुए कहा कि मुस्लिम समाज का हित भाजपा में ही है और मुस्लिम भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दे। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के सबको सम्मान व विकास में भागीदारी मिली है। विभिन्न सरकारी योजनाओं उज्जवला गैस, बिजली, आवास, पेशन, शिक्षा आदि में मुस्लिम वर्ग को बराबर लाभ मिलने के उदाहरण हमारे सामने है। मदरसों को अनुदान देने के साथ ही उनका आधुनिकीकरण कराकर मुस्लिम बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हुए उज्जवल भविष्य बना है। पूर्व सरकारों ने अल्पसंख्यकों का सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है। अभियान के तहत मुस्लिम महिलाओं को सदस्य बनाया गया।

मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मुजाहिद त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, जिलाध्यक्ष नईम तोमर, शुभम जैन, अली अब्बास जैदी, जोगेंद्र सिंह, फिरदोस कुरैशी, महताब रिजवी, सलमा खान, डा. नवेद, दिलशाद अहमद, अहसान आदि मौजूद रहे।

जलभराव से परेशानी, एसडीएम से शिकायत : सरधना कस्बे की पांडुशिला रोड पर प्रज्ञासागर वाटिका के बाशिंदे मंगलवार को तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

पीड़ितों ने बताया कि उनके घर के पीछे मोहल्ला बूढ़ाबाबू से होकर नाला सरधना-बिनौली रोड पर जाता है, लेकिन आगे से नाला बंद होने के चलते टूट गया है। अब उसका पानी सारा मैदान में जा रहा है। इसके चलते घर की दीवारों में दरार आ गई है। वहीं, संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हैै। पीड़ितों ने समस्या के समाधान की मांग की है। इस मौके पर प्रवीण कुमार जैन, आशीष जैन, रविद्र, अवनीश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी