Swatantra Dev Singh in Saharanpur : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किए माता शाकंभरी के दर्शन, अनुसूचित जाति की बस्ती में किया भोजन

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बेहट विधानसभा क्षेत्र के मुजफ्फराबाद ब्लाक की अनुसूचित जाति की बस्ती माजरी में पहुंचा। जहां उन्होंने बूथ नंबर 322 के अध्यक्ष मंगेश कुमार के यहां भोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी की।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:11 PM (IST)
Swatantra Dev Singh in Saharanpur : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किए माता शाकंभरी के दर्शन, अनुसूचित जाति की बस्ती में किया भोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के यहां किया भोजन

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को माता शाकंभरी देवी के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित भगवान गणेश की विशेष पूजा की।

प्रदेशाध्यक्ष दोपहर बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में माता के दर्शन करने के बाद भगवान श्री गणेश के मंदिर में विशेष पूजा की। यहां आयोजित शारदीय नवरात्र मेले के आयोजक जिला पंचायत के अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष को माता की चांदी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

बूथ अध्यक्ष के यहां किया भोजन

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बेहट विधानसभा क्षेत्र के मुजफ्फराबाद ब्लाक की अनुसूचित जाति की बस्ती माजरी में पहुंचा। जहां उन्होंने बूथ नंबर 322 के अध्यक्ष मंगेश कुमार के यहां भोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मंगेश की मां सुरेशो व पत्नी नेहा सहित बस्ती के लोगों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी की। यहां से प्रदेश अध्यक्ष गांव अनवरपुर बरौली की बूथ संख्या 241 के अध्यक्ष सोनेन्द्र राणा के यहां पहुंचे और जलपान किया। उनके साथ भाजपा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष डा. महेन्द्र सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर राणा, अभय राणा, चेतन सैनी, जिला मंत्री बिजेन्द्र सैनी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी