उत्‍तर प्रदेश के BJP अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह आज पहुंचेंगे मेरठ, पूर्व एमएलसी को देंगे श्रद्धाजंलि

उत्‍तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह आज मेरठ पहुंचेंगे। ये पूर्व एमएलसी स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा जी को शास्त्रीनगर आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके परिजनों से कुछ देर बात करने के बाद मेरठ के भाजपा दफ्तर जा सकते हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:47 AM (IST)
उत्‍तर प्रदेश के BJP अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह आज पहुंचेंगे मेरठ, पूर्व एमएलसी को देंगे श्रद्धाजंलि
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह मेरठ पहुंचेगे।

मेरठ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह आज मेरठ पहुंचेंगे। ये पूर्व एमएलसी स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा जी को शास्त्रीनगर आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके परिजनों से कुछ देर बात करने के बाद मेरठ के भाजपा दफ्तर जा सकते हैं। हालाकि अभी इनके तय कार्यक्रम की घोषण नहीं हुई है। लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी कर सकते हैं।

पूर्व शिक्षक विधायक ओम प्रकाश शर्मा का निधन 16 जनवरी की रात को ही हो गया था। शनिवार रात यानी कि 16 जनवरी की रात 8:35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी। वे 87 वर्ष के थे। सुबह से उन्हें पेचिस की समस्या थी। बावजूद इसके वह डीआइओएस कार्यालय में शिक्षकों के धरने में शामिल हुए थे। धरना सफल होने से उनको खुशी थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सूरजकुंड श्मशान घाट पर किया गया।

शिक्षक नेता के अंतिम संस्‍कार के दौरान लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया था। प्रदेश के कोने कोने से लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। बड़ी हस्तियों ने इनके निधन पर शोक जाहिर कर चुकी हैं। बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मेरठ पहुंचकर स्‍वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया था। इस दौरान उन्‍होंने परिजनों से बात भी की थी।

chat bot
आपका साथी