मेरठ में बोले भाजपा विधायक संगीत सोम-किसानों को भड़काने का काम कर रही विपक्षी पार्टियां

BJP MLA Sangeet Som मेरठ के लावड़ में सोमवार को सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सबसे अधिक योजना चलाकर लाभ दिलाने का काम किया है। विपक्षी पार्टियां सिर्फ किसानों को भड़का रही हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:30 PM (IST)
मेरठ में बोले भाजपा विधायक संगीत सोम-किसानों को भड़काने का काम कर रही विपक्षी पार्टियां
मेरठ के लावड़ में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए चलाई सबसे अधिक योजनाएं।

मेरठ, जेएनएन। BJP MLA Sangeet Som मेरठ के लावड़ कस्बे स्थित भाजपा नेता लाल सिंह सैनी की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सबसे अधिक योजना चलाकर लाभ दिलाने का काम किया है। विपक्षी पार्टियां किसानों को भड़काने का कार्य कर सरकार को बदनाम कर रही है। कहा कि 2022 के चुनाव में सभी किसान विपक्षी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देकर भाजपा सरकार बनाएंगे।

विपक्षी पार्टियों ने किसानों को ठगा

सोमवार को लावड़ स्थित लाल सिंह सैनी के आवास पर उनकी माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे सरधना विधायक संगीत सोम एवं खतौली विधान सभा के विधायक विक्रम सैनी तथा पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी तीनों नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि जब से देश आजाद हुआ है तब से विपक्षी पार्टियों ने किसानों को सिर्फ ठगा है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सबसे अधिक योजना चलाकर लाभ दिलाने का काम किया है।

और बढ़ाया जाएगा गन्‍ना मूल्‍य

उन्होंने कहा कि गन्ने का मूल्य भी जल्द ही और बढ़ाया जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्षी पार्टियां किसान का मुखौटा पहनकर किसान को भड़काने का कार्य कर सरकार को बदनाम कर रहे हैं। विपक्ष दल एमएसपी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे थे, अब एमएसपी थी और रहेगी। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए भाग्य विधाता है देश का किसान अब जागरूक हो गया है।

ये रहे मौजूद

आगामी 2022 के चुनाव में सभी किसान विपक्षी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देकर भाजपा सरकार बनाएंगे। इस दौरान अनिल सैनी, संजय गुप्ता, पीतम सैनी, बिजेंदर फौजी, सूरजमल जाटव, मुन्नू सैनी, पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, मोहन सैनी, बिट्टू, मन्नू आर्य, कृष्णपाल, तेजपाल प्रधान, रमेश प्रधान, आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी