मेरठ में बोले भाजपा विधायक संगीत सोम-पिछली सरकारों के बनाए गुंडों का योगी सरकार में सफाया

मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान संगीत सोम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए चहुमुंखी विकास को लेकर जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। सपा-बसपा राज में कोई सुरक्षित नहीं था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM (IST)
मेरठ में बोले भाजपा विधायक संगीत सोम-पिछली सरकारों के बनाए गुंडों का योगी सरकार में सफाया
चुनावों में जाने के लिए विपक्ष खाली हाथ है। भाजपा ने प्रदेश को सुरक्षा कवच दिया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। सपा और बसपा सरकारों ने प्रदेश को सिर्फ गुंडे दिए हैं, जबकि योगी सरकार ने उन गुंडों का खात्मा कर प्रदेश को सुरक्षा कवच प्रदान किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा न होने की वजह से वह खाली हाथ हैं। यह बातें रविवार को मेरठ के दौराला के दादरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहीं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और सरधना विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि थे। सोम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए चहुमुंखी विकास को लेकर जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। सपा-बसपा राज में कोई सुरक्षित नहीं था, मगर योगी सरकार आने के बाद बदमाश स्वयं ही थाने आकर अपनी गिरफ्तारी दे रहे हैं।

प्रदेश में गुंडों का नहीं कानून का राज स्थापित हो चुका है। बहन, बेटियां सुरक्षित हैं। चौकी से लेकर थाने और बड़े अधिकारियों तक प्रत्येक पीडि़त की बात सुनकर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश की जनता ने भाई-भतीजा वाद जैसी पार्टियों को नकार दिया है। आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तीन सौ पार, योगी सरकार का भी नारा दिया।

chat bot
आपका साथी