मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भड़के देवबंद विधायक, बोले- मदरसों से निकलने वाली विचारधारा ने बनाया अस्थिरता का माहौल

जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की मुख्यमंत्री पर की गई टिप्‍पणी के बाद देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने उन पर निशाना साधा है। विधायक ने कहा कि मदरसों से निकलने वाली विचारधारा ने विश्व में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रखा है। जिसके लिए जमीयत-उलमा-ए-हिंद जैसे संगठन जिम्मेदार हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:20 PM (IST)
मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भड़के देवबंद विधायक, बोले- मदरसों से निकलने वाली विचारधारा ने बनाया अस्थिरता का माहौल
महमूद मदनी के बयान पर भड़के देवबंद के भाजपा विधायक

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अक्षम मुख्यमंत्री बताया था। विधायक ने इसे समाज को बांटने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाला बयान बताया।

भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं महमूद मदनी

दो दिन पूर्व लखनऊ में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें अक्षम मुख्यमंत्री करार दिया था। जिसके बाद से ही महमूद मदनी भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं।

बोले विधायक- भाजपा को इनसे प्रमाणपत्र की आवश्यता नहीं 

मदनी के बयान पर देवबंद से भाजपा विधायक बृजेश सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। इंटरनेट मीडिया पर विधायक के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा है कि जमीयत के जिस नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की है, उनसे उत्तर प्रदेश सरकार या भारतीय जनता पार्टी को प्रमाणपत्र की आवश्यता नहीं है। कहा कि मदरसों से निकलने वाली विचारधारा ने विश्व में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रखा है। जिसके लिए जमीयत- उलमा-ए- हिंद जैसे संगठन जिम्मेदार हैं। विधायक ने मदनी परिवार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आजादी से लेकर आज तक उनके परिवार ने देश व समाज को बांटने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वाले इसी सोच के पोषक हैं। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी