बागपत में राजस्व टीम से हुए झगड़े में भाजपा नेता ने बरसाई ईंट, वीडियो वायरल

बागपत के चिरचिटा में खाद के गड्ढों की जांच करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ हुए झगड़े के समय भाजपा नेता ने टीम के एक सदस्य से धक्का-मुक्की की। लोगों पर ईंट भी बरसाई। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:03 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:03 PM (IST)
बागपत में राजस्व टीम से हुए झगड़े में भाजपा नेता ने बरसाई ईंट, वीडियो वायरल
राजस्व टीम से हुए झगड़े में भाजपा नेता ने बरसाई ईंट।

बागपत, जेएनएन। ग्राम चिरचिटा में खाद के गड्ढों की जांच करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ हुए झगड़े के समय भाजपा नेता ने टीम के एक सदस्य से धक्का-मुक्की की। लोगों पर ईंट भी बरसाई। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में भाजपा नेता व उनके माता-पिता के नाम भी शामिल हैं।

यह है मामला

राजस्व टीम के सदस्य लेखपाल वीरेंद्र कुमार, मोहित तोमर और रामपाल यादव आइजीआरएस की शिकायत पर सोमवार दोपहर गांव में जांच कर रहे थे। खाद के गड्ढों को देखते समय कुछ लोग टीम के साथ गाली-गलौच कर मारपीट पर उतारू हो गए थे। आरोपितों में भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी महेंद्र ङ्क्षसह भी शामिल रहे। महेंद्र सिंह ने लोगों की भीड़ पर भी ईंट बरसाई थी। टीम के सदस्यों ने लात-घुसों व राइफल की बट से पिटाई, पथराव, फायरिंग करने के अलावा सरकारी अभिलेख फाडऩे व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर थाने पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें भाजपा नेता महेंद्र सिंह व उनके पिता गजराज सिंह और माता मुन्नी देवी के अलावा देवेंद्र कुमार, सुशील उर्फ बिट्टू शर्मा, ओमपाल, वीरसिंह, लोकेश, गौरव, धर्मवीर, त्रिलोक और पांच अज्ञात लोग हैं। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल ङ्क्षसह का कहना है कि गांव की पार्टीबाजी के चलते भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह से विवाद किया गया है।

chat bot
आपका साथी