मेरठ में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, कमिश्नरी पर किया समापन

शॉपप्रिक्स माल चौराहे से गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकाली। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी व महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी की अगुवाई में ट्रैक्टर पर सवार कार्यकर्ताओं ने रैली की शुरुआत की।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:47 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:47 PM (IST)
मेरठ में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, कमिश्नरी पर किया समापन
भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली।

मेरठ, जेएनएन। शॉपप्रिक्स माल चौराहे से गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकाली। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी व महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी की अगुवाई में ट्रैक्टर पर सवार कार्यकर्ताओं ने रैली की शुरुआत की। करीब दो दर्जन बिलजी बंबा बाईपास, जुर्रानपुर रेलवे फाटक, हापुड़ रोड, तेजगढ़ी चौराहा, जेल चुंगी, सीएमओ कार्यालय के समीप शहीद धनसिंह कोतवाल चौक पर पहुंची।

रैली के दौरान बजते देशभक्ति के गीत व सरकार की उपलब्धि वाले गाने की धुन पर कार्यकर्ता उत्साह में नजर आए। हालांकि की रैली को लेकर चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात रहे लेकिन इसके बाद भी कुछ चौराहों पर व्यवस्था बिगड़ती नजर आई। वाहनों के आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रैली के शहीद धनसिंह चौक पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कैबिनट मंत्री व हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद सभी ने शहीद धनसिंह कोतवाल व कमिश्नरी चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी ने कहा कि रैली का उद्देश्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों व योजनाओं का पहुंचाना है। मौजूदा सरकार ने किसानों के हित में सर्वाधिक कार्य किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मोर्चा के महानगर मंत्री गोपाल शर्मा, बलराज डूंगर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी