PM Modi's 71st Birthday: प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने किया किसानों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित जीजी माल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 71 किसान व पूर्व सैनिकों का पटका पहनाकर स्वागत हुआ। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल रहे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:06 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:06 PM (IST)
PM Modi's 71st Birthday: प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने किया किसानों व पूर्व सैनिकों का सम्मान
प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर किसानों व पूर्व सैनिकों का सम्मान।

मेरठ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित जीजी माल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 71 किसान व पूर्व सैनिकों का पटका पहनाकर स्वागत हुआ। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल रहे। मंच पर किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी व संयोजक गोपाल शर्मा मौजूद रहे। संचालन अमरदीप पंवार व निखिल चपराणा ने किया। इस मौके पर भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने किसान आंदोलन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनो का विरोध करने वाले किसान नहीं हैं।

71 किसान व पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

सम्मान समारोह में जिले भर से आमंत्रित किसान व पूर्व सैनिक पहुंचे। इसमें ब्रह्मपाल, धर्मवीर, कालू राम व ओमपाल प्रधान आदि शामिल रहे।

फिर से लाकर रहेंगे भाजपा : मुकेश सिंघल

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि विपक्ष कहता है भाजपा हटाकर रहेंगे और हमारा नारा है कि भाजपा फिर से लाकर रहेंगे। उन्होंने सरकार की किसान संबंधी योजनाओं का बखान किया।

जो विरोध कर रहे, वह किसान नहीं : सोमेंद्र तोमर

मंच से भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने किसान आंदोलन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनो का विरोध करने वाले किसान नहीं हैं। कहा कि जो कार्य किसानों के लिए भाजपा ने किया है, वह कोई और सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों ने चीनी मिल बेचने का काम किया है। केवल भाजपा ने ही किसानों के हित का ध्यान रखकर कार्य किया। इस मौके पर विधायक ने गन्ना भुगतान व सम्मान निधि के आंकड़े गिनाए।

chat bot
आपका साथी