प्रदेश में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : जिलाध्यक्ष

दौराला में भाजपा जिलाध्यक्ष ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आने वाले 2022 क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:15 PM (IST)
प्रदेश में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : जिलाध्यक्ष
प्रदेश में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : जिलाध्यक्ष

मेरठ,जेएनएन। दौराला में भाजपा जिलाध्यक्ष ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आने वाले 2022 के विधान सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा की एक सरकार बहुमत से बनेगी। सपा और बसपा चित दिखाई देंगी। प्रदेश में योगी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए बिना भेदभाव के कार्य किया गया है। केंद्र सरकार की बड़ी विकास योजनाएं पश्चिमी उप्र में चल रही हैं।

दौराला में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा का सम्मान समारोह कार्यक्रम दौराला चेयरमैन रीमा शर्मा और उनके पति नवीन शर्मा ने आयोजित किया था। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो बिना भेदभाव के सभी वर्ग का कार्य करती है। योगी सरकार ने प्रदेश से गुंडा और माफिया राज खत्म किया है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, भूदेव शर्मा, मनिदर विहान, गौरव चौहान, मुदित शर्मा, मनोज भारद्वाज, विक्रांत अहलावत आदि भाजपाई शामिल थे।

भाजपाइयों ने की गोवंश की पूजा-अर्चना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड रोहटा के उकसिया गांव स्थित गोशाला में जिला सहकारी सहकारी बैंक के अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवंश की पूजा-अर्चना की। गोवंश का चारा व देखरेख का जायजा लिया।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी मनिदर पाल सिंह रविवार को उकसिया गांव स्थित गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गोवंश की पूजा की। उन्होंने भाजपा सरकार में हुए चौतरफा हुए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर राहुल, नरेश देशराज सिंह, भारतवीर, दीपक, निशांत, कौशिक, कृष्णपाल सिंह, सुधीर, रविकरण, सत्य प्रकाश, सतपाल सिंह, धूमपाल सिंह, उमेश व आदित्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी