बुलंदशहर : दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी से बाइक चोरी करने वाले गिरोह पकड़े, 30 सेकेंड में खोल देते थे लॉक

बुलंदशहर के नूपशहर पुलिस को वाहन चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपितों के पास से चोरी की 13 बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में स्वीकार किया है कि उनका गिरोह दिल्ली उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से बाइक चोरी करता है।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:47 PM (IST)
बुलंदशहर : दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी से बाइक चोरी करने वाले गिरोह पकड़े, 30 सेकेंड में खोल देते थे लॉक
बाइक चोरी का गैंग बुलंदशहर में पकड़ा ।

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर पुलिस को वाहन चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपितों के पास से चोरी की 13 बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में स्वीकार किया है कि उनका गिरोह दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से बाइक चोरी करता है। एक आरोपित बुलंदशहर तो दूसरी अलीगढ़ का रहने वाला है। बाइक चोरी करने के बाद आरोपित अनूपशहर के समीप एक बाग में खड़ी कर देते थे। बाद में बेच देते थे।

पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अनूपशहर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपनी टीम के साथ थानाक्षत्र की ही मुखैना नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय अलग अलग बाइक पर दो युवक आए और दोनों युवकों की बाइक को चेक किया गया। कागजात मांगे, लेकिन नहीं दिखा पाए। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपितों ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी की है।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम रोहन उर्फ रिंकू पुत्र मनवीर सिंह निवासी नंगला कलां खैर बाईपास रोड सूतमील चौराहा गणेशनगर थाना बन्नादेवी अलीगढ़ और दूसरे ने शकील पुत्र शौकत निवासी गांव सुनाना थाना अनूपशहर बताया। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव छतुरिया के जंगल में स्थित एक बाग में से 11 बाइक और बरामद की। कुल मिलाकर 13 चोरी की बाइक बरामद की गई है।

यह बाइक यूपी के बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली की नांगलोई, आइएसबीटी, उत्तराखंड़ के हरिद्वार आदि स्थानों से चोरी की गई है।

30 सैकेंड में खोल देते हैं बाइक का लॉक

आरोपितों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वह केवल 30 सैकेंड में बाइक का लाक नहीं खुलता है। आरोपितों ने बताया कि बाइक के नीचे पहिए में लगने वाला लाक वह नहीं खोल पाते हैं। उनके निशाने पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र रहते हैं। शकील पर दो तो रोहन पर छह मुकदमे पंजीकृत है। 

chat bot
आपका साथी