Accident In Meerut: मेरठ भावनुपर में जेई पुलिया पर हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

Accident In Meerut भावनपुर के जेई पुलिया पर बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:47 PM (IST)
Accident In Meerut: मेरठ भावनुपर में जेई पुलिया पर हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत
भावनुपर में जेई पुलिया पर हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत।

मेरठ, जेएनएन। भावनपुर के जेई पुलिया पर बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि किसी भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है।

यह है मामला

गंगानगर थाने के सिलारपुर निवासी अमरपाल अपनी पत्नी रेखा के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। दंपती बाइक पर सवार थे। भावनपुर थाना क्षेत्र की जेई पुलिया पर किसी भारी वाहन ने दंपती को टक्कर मार दी। देर रात दोनों घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। बाद में पीछे से वाहन आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

उसके बाद वाहन चालकों की मदद से अमर पाल और रेखा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि अज्ञात में हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी