मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दो घायल

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर वाहन की टक्‍कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सोमवार को जनपद में हुए चुनाव की ड्यूटी से लौट रहा था। वहीं दो अन्‍य लोग भी घायल हो गए।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:33 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:33 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दो घायल
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर वाहन की टक्‍कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सोमवार को जनपद में हुए चुनाव की ड्यूटी से लौट रहा था। वहीं दो अन्‍य लोग भी घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर दूधली गांव के निकट वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुमित गुप्ता पुत्र रामरुप गुप्ता निवासी गली खुटियान हरनाथपुरा चौक सहारनपुर की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी है। वहीं कस्बे के मोहल्ला देवीदास निवासी नगर पालिका कर्मी श्रवण कुमार व ज्योति राम सोमवार की रात बाइक पर चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर मोड पर उनकी बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा दिया है। वहीं बुढ़ाना मार्ग पर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। 

chat bot
आपका साथी