बाइक आम की ठेली से टकराई, तीन घायल

मवाना नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी सौरव पुत्र अशोक राहुल पुत्र सुक्खे व अमन पुत्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 08:25 PM (IST)
बाइक आम की ठेली से टकराई, तीन घायल
बाइक आम की ठेली से टकराई, तीन घायल

मेरठ,जेएनएन। मवाना नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी सौरव पुत्र अशोक, राहुल पुत्र सुक्खे व अमन पुत्र सुरेश रविवार को लेकर चार बजे बाइक पर हस्तिनापुर से लौट रहे थे। बाइक सौरव चला रहा था। जैसे वे नगर के समीप मध्य गंग नहर के पास आए तो किसी वाहन से बचने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे आम की ठेली से जा टकरायी। जिससे दुकानदार के आम की ठेली, तराजू टूट गई और आम भी गिरकर खराब हो गए। आम विक्रेता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। आम विक्रेता ने उपरोक्त तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। उपचार बाद पुलिस ने उन्हें थाने बैठा लिया।

दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर जांच हापुड़ पुलिस को दी

संवाद सूत्र, खरखौदा : एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाते हुए गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपितों की पुलिस से सांठगाठ है। जिस कारण आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने मामले में आइजी से न्याय की गुहार लगाते हुए जांच बदलवाने की मांग की। आइजी के आदेश पर मामले की जांच हापुड़ पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही थी। अधिकारियों के आदेश पर जांच हापुड़ पुलिस को दे दी गई है।

नमाज पढ़ने गया किशोर लापता, अपहरण की आशंका : लोहियानगर निवासी ताजुदीन पुत्र शरीफ ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे उसे नौ वर्षीय बेटा रेहान नमाज के लिए गया था। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पीड़ित ने काफी खोजबीन की। पीड़ित ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी