Bijnaur Coronavirus News: बिजनौर में 22 और नए कोरोना संक्रमित मिले, अब 498 हुई एक्टिव केस की संख्‍या

बिजनौर में शुक्रवार को 22 संक्रमित मिलने के बाद अब संख्या 2936 हो गई है इनमें 43 संक्रमितों की मृत्यु हो गई। अब तक 2395 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट आए हैं। अब 498 केस एक्टिव हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 08:31 PM (IST)
Bijnaur Coronavirus News: बिजनौर में 22 और नए कोरोना संक्रमित मिले, अब 498 हुई एक्टिव केस की संख्‍या
अब तक स्वस्थ्य हुए 2395 संक्रमित। अब तक जांच को भेजे 11,7499 नमूने।

बिजनौर, जेएनएन। जनपद में शुक्रवार को 22 और नए कोरोना संक्रमित मिले है। अब संक्रमितों की संख्या 2936 पर पहुंच गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों की टीमाें ने शुक्रवार को मिले संक्रमितों को कोविड-19 एल-वन अस्पतालों में भिजवाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं 12 सितंबर को मुरादाबाद में इलाज के दौरान हुई एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत को पोर्टल पर शुक्रवार को दर्ज किया गया है। अब तक जिले में 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जनपद में कोरोना की चेन तोड़ने में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नाकाम है। हालांकि प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसर लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने का काम कर रहे हैं, किंतु लोगों में कोरोना का कोई खौफ नहीं है। इलाज के दौरान 12 सितंबर को मुरादाबाद में इलाज के दौरान मयूर विहार निवासी एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जो अधिकारिक पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को पोर्टल पर दर्ज की गई। उधर जिले में शुक्रवार को 22 संक्रमित मिलने के बाद अब संख्या 2,936 हो गई है, इनमें 43 संक्रमितों की मृत्यु हो गई। अब तक 2,395 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट आए हैं। अब 498 केस एक्टिव हैं। अब तक 11,7499 नमूने जांच को भेजे गए हैं, जबकि 11,5965 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 11,3047 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 1354 की रिपोर्ट आनी शेष है। उधर, प्रशासन ने शुक्रवार को मिले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है।

इनका कहना है...

12 सितंबर को इलाज के दौरान हुई एक संक्रमित महिला की मौत की अधिकारिक पुष्टि होने के बाद पोर्टल पर दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को मिले 22 संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड-19 एल-वन अस्पताल में भिजवाने के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

-डा. विजय कुमार गुप्ता, सीएमओ।

chat bot
आपका साथी