कहानी सुना कर भव्या वशिष्ठ ने बाजी मारी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में गुरुवार को जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा रोचक तरीकों से विभिन्न शिक्षण सहायक सामग्रियों के माध्यम से खेल बने पहचान हमारी थीम पर कहानियां सुनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM (IST)
कहानी सुना कर भव्या वशिष्ठ ने बाजी मारी
कहानी सुना कर भव्या वशिष्ठ ने बाजी मारी

मेरठ, जेएनएन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में गुरुवार को जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा रोचक तरीकों से विभिन्न शिक्षण सहायक सामग्रियों के माध्यम से खेल बने पहचान हमारी थीम पर कहानियां सुनाई। प्रतियोगिता में भव्या वशिष्ठ ने बाजी मारी। जबकि रेनू तेवतिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश श्रीवास प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेरठ द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी नरेश कुमार द्वारा कहानी की उपयोगिता एवं खेल का हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभावों का वर्णन किया एवं कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।

प्रशिक्षण प्रभारी पूनम गर्ग ने कहानी को भाषा ज्ञान एवं अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया। निर्णायक मंडल में शामिल डा. राजेश्वर दयाल शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता प्रधानाचार्य जवाहर इंटर कालेज ने कहा कि खेल हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर कर्ण सिंह ने खेलों के महत्व एवं हमारे जीवन में कहानी की विशेषता पर प्रकाश डाला। जवाहर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य किरणपाल सिंह कहानी सुनाने की कला विकसित करने के लिए प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में समस्त डाइट संकाय सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक

सरूरपुर : संजय गांधी पीजी कालेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को कला संकाय में डा. ऋतु के संचालन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्याíथयों ने पोस्टर की सहायता से सड़क पर बने ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में राहतनुमा ने प्रथम, स्वीटी ने द्वितीय व विनित तालियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा.विरेन्द्र सिंह यादव, डा.प्रतिमा यादव, डा.नीरज कुमारी, डा. अनीता आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी