मेरठ में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, टोल फ्री कराया

भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा किया। जिसके बाद मुजफ्फरनगर से मेरठ आने वाली टोल की 6 लेन फ्री कर दिया। करीब एक घंटे तक लेन फ्री रही ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:33 PM (IST)
मेरठ में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, टोल फ्री कराया
टोल प्लाजा प्रबंधन पर लगाया किसान संगठन से जुड़े किसानों से टोल फीस वसूली व बदसलूकी आरोप।

मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा किया। जिसके बाद मुजफ्फरनगर से मेरठ आने वाली टोल की 6 लेन फ्री कर दिया। करीब एक घंटे तक लेन फ्री रही।

सूचना पर दौराला पुलिस और एसडीएम सरधना मौके पर पहुंचे। संगठन के लोगों का आरोप था कि टोल प्रबंधन किसान संगठन से जुड़े किसानों से टोल फीस लेते हैं। विरोध करने पर बदसलूकी करते हैं। एसडीएम ने भीड़ को समझा कर शांत ज्ञापन लिया। जिसके बाद टोल चालू हुआ।

यह है मामला

सरधना एसडीएम को दिए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फजर मोहम्मद ने कहा कि पिछले दिनों संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव किसी काम से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। सिवाया टोल प्लाजा पर उनसे टोल फीस मांगी गई। विरोध पर बदसलूकी भी की गई। यही नहीं संगठन से जुड़े अन्य किसानों से टोल लिया जाता है। इसी के विरोध में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए टोल फ्री करा दिया। टोल प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, और समझाने का प्रयास किया। मगर, बात नहीं बनी। जिसके बाद एसडीएम सरधना अमित कुमार अपने साथ दौराला थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। संगठन के लोगों को समझा कर शांत किया गया। आश्वासन दिया कि दोबारा से बदसलूकी नहीं कीजाएगी। जिसके बाद टोल चालू हो सका। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार प्रधान, तेजपाल सिंह, महबूब अली, वाहिद चौहान, अशरफ प्रधान, अशोक, इशरत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी