किसानों की नाराजगी का प्रतीक था भारत बंद: डा. गिरीश

अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में मंगलवार को शांति फार्म हाउस में शहीदे अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:10 PM (IST)
किसानों की नाराजगी का प्रतीक था भारत बंद: डा. गिरीश
किसानों की नाराजगी का प्रतीक था भारत बंद: डा. गिरीश

मेरठ,जेएनएन। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में मंगलवार को शांति फार्म हाउस में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह 114 वें जन्म दिवस पर सभा का आयोजन किया। सभा में वक्ताओं ने तीन कृषि कानून को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

मुख्य अतिथि किसान सभा के प्रदेश संरक्षक एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने अंबानी, अडाणी जैसे कारपोरेट दोस्तों को और भी मालामाल करने और किसानों को और भी कंगाल बनाने को केंद्र सरकार ने जबरिया तीन काले कृषि कानून थोपे हैं। कहा कि आंदोलन में लगभग 600 किसान शहीद हो चुके हैं। मगर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। सरकार की नीतियों से किसान नाराज है। भारत बंद उसी नाराजगी का प्रतीक था।

उन्होंने कहा कि कि भगत सिंह ने सबसे पहले किसान-मजदूरों की सरकार बनाने पर जोर दिया था। वह धर्म और जाति के नाम पर इंसानियत के बटवारे के भी खिलाफ थे। किसान सभा उनके सपनों को साकार करने को प्रतिबद्ध है।

सभा में मंडलीय संयोजक जितेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह, भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य शरीफ अहमद, जिला सचिव मनोज ने भी विचार रखे। अध्यक्षता तेजपाल सिंह ने व संचालन मंजीत सिंह बिल्लू ने किया।

ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया गया

संवाद सूत्र, जानी खुर्द : जानी ब्लाक में मंगलवार को क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव व बीडीओ राजीव वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी, चरण सिंह, अंकित भडाना, रेनू गौतम, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी