Today Bharat Bandh: आज घर से निकलें संभलकर, मेरठ के इन 14 स्थानों पर होगा चक्का जाम

Today Bharat Bandh आज मेरठ में भी चक्‍का जाम रहेगा। जिले में मुख्य राजमार्गों व मार्गों पर चक्का जाम करेंगे किसान संगठन। ऐसे में आपको संभलकर ही घर से निकलना होगा। जाम के हालात मिल सकते हैं। शाम चार बजे तक चक्‍का जाम रहेगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:31 AM (IST)
Today Bharat Bandh: आज घर से निकलें संभलकर, मेरठ के इन 14 स्थानों पर होगा चक्का जाम
संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर किसानों ने की भारत बंद की अपील।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Today Bharat Bandh आज घर से निकलने से पहले ध्यान दीजिएगा, कहीं आप मुख्य सड़कों पर चक्का जाम में न फंस जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर आज किसान संगठनों की ओर से भारत बंद किया जाएगा। मुजफ्फरनगर की महापंचायत में यह घोषणा की गई थी। किसान संगठन मेरठ जिले में 14 स्थानों पर सुबह दस से चार बजे तक चक्का जाम करेंगे। किसान संगठनों ने व्यापारियों से भी भारत बंद को लेकर समर्थन मांगा है।

समर्थन मांगा

मेरठ जिले में मुख्य राजमार्गों व मार्गों पर 14 स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। इसमें 13 स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन व एक स्थान पर जय किसान आंदोलन चक्का जाम करेगा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को बाजारों में व्यापारियों से संपर्क करते हुए भारत बंद में दुकानें बंद रखकर समर्थन मांगा है। वहीं, चक्का जाम को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। सभी स्थानों पर दोपहर चार बजे तक सड़कों पर जाम रहेगा।

जय किसान आंदोलन ने निकाली जन-चेतना यात्रा

जय किसान आंदोलन ने भारत बंद के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने मेरठ शहर और देहात में जन-चेतना यात्रा निकाली। जिसमें भारत बंद करने के लिए आह्वान किया गया। जन-चेतना यात्रा सुबह कैंट कार्यालय से कंकरखेडा गंगानगर से होते हुए गांवों तक पहुंची। प्रदेश प्रवक्ता मनीष भारती ने बताया कि भारत बंद ऐतिहासिक होगा। उनका संगठन गढ़ रोड स्थित भटीपुरा चौराहे पर चक्का जाम करेगा।

यह रहेंगे चक्का जाम से मुक्त

भाकियू पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस, सेना के वाहन, बीमार व्यक्ति, स्कूल की गाडिय़ां व आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

ये रहेंगे चक्का जाम के 14 प्वाइंट

- दिल्ली दून हाईवे पर सकौती, सिवाया टोल व परतापुर

- मेरठ-पौड़ी मार्ग पर बहसूमा, मवाना खुर्द व मसूरी

- मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी खुर्द

- मेरठ-करनाल हाईवे पर जंगेठी, रिठाली, दबथुवा व भूनी चौराहा

- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ पुल

- किला-परीक्षितगढ़ से गढ़ की ओर जाने वाला तिराहा

- गढ़ रोड मार्ग पर भटीपुरा चौराहा

भारत बंद के तहत आज जाम लगाएंगे किसान संगठन

शामली : कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। किसान संगठन जिले में आठ स्थानों पर जाम लगाएंगे। बंद का समय सुबह छह से चार बजे तक का रखा गया है। लेकिन जाम लगाने के निर्धारित स्थानों पर किसान संगठनों के पदाधिकारी व किसान दस बजे के बाद ही एकत्र होंगे। व्यापारियों से भी बंद की अपील की गई है। जाम के दौरान सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को रास्ता दिया जाएगा।  भाकियू के बैनर तले शामली में विजय चौक, कैराना में बाईपास मार्ग, थानाभवन में चरथावल तिराहे, कांधला में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा, ऊन में बिड़ौली गुरुद्वारा और बनत में मुजफ्फरनगर रोड जाम के लिए प्वाइंट बनाए गए हैं। किसान यूनियन गुरुद्वारा तिराहे पर जाम लगाएगी। यहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी डटे रहेंगे। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर डांगरौल में जाम लगाया जाएगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

chat bot
आपका साथी